शाजापुर। जिला प्रशासन शाजापुर द्वारा मोटीवेश्नल स्पीच (प्रेरणादायी व्याख्यान) कार्यशाला का आयोजन 09 दिसम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक कौटिल्य एजुकेशन एकेडमी शाजापुर में आयोजित किया गया है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि कार्यशाला में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. नंदितेश निलय द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगणों सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी-कर्मचारी, बार एसोसिएशन के सदस्य, एडव्होकेट, मीडियाकर्मी, महाविद्यालयीन प्रोफेसर, विद्यालयों के शिक्षकगण, चिकित्सक, इंजीनियर्स, होमगॉर्ड, पुलिस स्टॉफ, महाविद्यालय के एनएसएस/एनसीसी के छात्र-छात्राओं सहित गणमान्य नागरिकों को आमन्त्रित कर प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।