खरगोन। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी खण्डवा विंग कमांडर सेवा निवृत्त एम नासिर ने बुधवार को कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम सहित जिला अधिकारियों को सशस्त्र सेना का ध्वज का बेच लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान नासिर ने सशस्त्र सेनाओं के सैनिकों के त्याग और बलिदान की गाथाओं से परिपूर्ण इतिहास बताया। सशस्त्र सेना ध्वज दिवस उनकी स्मृतियों को जाग्रत करता है, साथ ही हम सब देशवासियों में प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना भी विकसित करता है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 दिसम्बर से 6 दिसंबर 2023 तक सशस्त्र सेना ध्वज दिवस मनाएंगे। अपने सैनिकों के साथ एकात्मकता प्रकट करने का एक सु-अवसर है एवं देशवासियों को सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का उत्तम समय भी।
इस अवसर पर नासिर ने अधिक से अधिक राशी का दान सैनिक सहायता कोष सशस्त्र सेना ध्वज दिवस में करने का आह्वान आमजन से किया। वहीं दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। हम सब जानते हैं कि सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए शासन कई योजनाएं चला रही है। जिसके लिए सशस्त्र सेना ध्वज दिवस पर एकत्रित राशी ही एकमात्र स्त्रोत है। ध्वज के अलावा भी जो व्यक्ति एवं संस्था एक मुश्त दान कोष में देना चाहते हैं वे उसकी रसीद भी प्राप्त कर सकते हैं। सशस्त्र सेना ध्वज दिवस में दिया गया दान आयकर अधिनियम 1961 की धारा 297 (2) के अंतर्गत आयकर से मुक्त हैं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक बोखार, शरद, मोहन पगारे, हिरन्यासे, नम्रता चौहान, प्रतिभा चन्द्रपाल करोड़े सहित जिले के पूर्व सैनिक तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।