BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 11:18 am
BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड़ का बोरदिया फंटा और डस्टर कार, जब वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को दिखा संदिग्ध वाहन तो ली तलाशी, फिर मिली ये बड़ी सफलता, जानिए क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा 214 बोतल में भरी हुई कुल 160.500 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब कीमति 2,14,000 रुपये मय वाहन के जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 दिसम्बर 2022 को थाना रतनगढ पुलिस द्वारा नीमच-सिंगोली रोड बोरदिया फन्टा रतनगढ पर वाहन चैकिग के दौरान एक संदिग्ध सिल्वर रंग की डस्टर कार क्रमांक एचआर 27 ई 2710 की आती दिखी, जिसको घेराबन्दी कर रोका तथा ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछते उसने अपना नाम जाबिद पिता अय्युब जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी ग्राम सारेकला पुलिस थाना चौपानकी तहसील तिजारा जिला अलवर (राजस्थान) तथा ड्रायवर वाली सीट के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अनिस पिता सुब्बा जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारेकला पुलिस थाना चौपानकी तहसील तिजारा जिला अलवर (राजस्थान) के रहने वाले होना बताया गया। 

आरोपीयों के कब्जे वाली डस्टर कार क्रमांक एचआर 27 ई 2710 की तलाशी लेते कार की डिक्की में मेक्डोल कम्पनी की कुल 118 बोतल अंग्रेजी शराब, ब्लेण्डर कम्पनी की कुल 66 बोतल अंग्रेजी शराब, सिग्नेचर कम्पनी की 30 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 214 बोतल जिसमें भरी हुई 160.500 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जिसे मौके पर जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपीगणों से जप्तशुदा अवैध शराब लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।    

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मदनलाल सिंगाड, आरक्षक देवेन्द्रसिंह राजपूत, आरक्षक हिमान्शु परमार, आरक्षक  मोहनप्रकाश परमार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE