खरगोन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत निकायों द्वारा ओडीएफ एवं जीएफसी स्टार रेटिंग प्रमाणीकरण के लिए स्वच्छतम पोर्टल पर आवेदन किया जाना प्रारंभ हो चुका है। इस संबंध में ओडीएफ एवं जीएफसी स्टार रेटिंग के लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई मार्गदर्शिका के विभिन्न मापदण्डों के अंतर्गत विस्तृत दिशा-निर्देश दस्तावेजों के नमूना प्रारूप नगरीय निकायों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
निकायों की तैयारियां वर्तमान प्रमाणीकरण एवं संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ओडीएफ प्लस प्लस, वॉटर प्लस एवं जीएफजी स्टार प्रमाणीकरण दावे प्रस्तुत करने के लिए चिन्हित किया गया है। जिसमें 196 निकार्यों को ओडीएफ प्लस एवं 06 निकायों को वॉटर प्लस के लिए आवदेन पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करना होंगे। इसके अलावा कुल 208 निकायों को जीएफसी स्टार रेटिंग के लिए दावे अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होंगे। प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक प्रारूप दस्तावेज व जानकारियां नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियां और जमीनी चुनौतियों को देखते हुए समस्त संबंधित नगरीय निकाय संबंधित संभागीय पीआईयू से संपर्क कर स्वच्छतम पोर्टल पर अपने निकाय की श्रेणी अनुसार प्रमाणीकरण दावों के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण, सेल्फ एसेसमेंट और जमीनी तैयारियां किया जाना सुनिश्चित करें।