खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मंदसौर से पीएम आवास और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों योजनाओं के चिन्हांकित हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के द्वारा राशि प्रदाय भी करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खरगोन के शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा।
नगर पालिका सीएमओ प्रियंका पटेल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच वार्ड क्रमांक 18 एवं 20 में हितग्राहियों के पीएम आवास में गृहप्रवेश किया जाएगा। मंदसौर से सीधा प्रसारण दोपहर 2ः30 बजे होगा।