खरगोन । रासेयो सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम नंदगांव बगुद में आयोजित किया जा रहा है। पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ आरएस देवड़ा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ सुरेश आवासे व महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पा पटोदे के मार्गदर्शन में शिविर की समस्त गतिविधियां दिनचर्या के अनुरूप संचालित की जा रही है। स्वयंसेवकों ने परियोजना कार्य के लिए ग्राम में जाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया व एचआईवी-एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने बताया कि एड्स कोई छूने से फैलने वाली बीमारी नहीं है और इसीलिए एड्स पीड़ितों के साथ उठने-बैठने से कतराना नहीं चाहिए तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। कैंप के छठे दिन बौद्धिक सत्र की शुरुआत हुई जिसका विषय अनुशासन का जीवन में महत्व एवं कविता की दुपहरी स्वास्थ्य जन स्वच्छता। कार्यक्रम में महाविद्यालय कि प्रो सीएस चौहान ने जीवन में अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
अच्छे व्यक्ति बने, अच्छे कर्म कर मन में सेवा-भाव रखे-
डॉ जेएल अकोले ने एनएसएस व ग्रामीण परिवेश के परस्पर सम्बन्ध पर प्रकाश डाला। साथ ही देश के विकास में अनुशासन का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि अनुशासन है तो सफलता है। डॉ ओएस मेहता ने एनएसए की दिनचर्या को अपनाने एवं कहानी के माध्यम से स्वयं को पहचानने और स्वयं बनने के लिए मार्गदर्शित किया। एनसीसी प्रभारी डॉ गिरिश शिव ने भी एक कहानी द्वारा स्वयं पर नियंत्रण रखने, अच्छे व्यक्ति बनने, अच्छे कर्म करने और मन में सेवा-भाव रखने के लिए कहा। डॉ कैलाश चौहान ने एपीजे अब्दुल कलाम पाब्लो पिकासो का उदाहरण देकर अपना बेस्ट करने के लिए प्रेरित किया। डॉ जीआर मसार ने स्वयंसेवकों से उनके वर्तमान, भूत व भविष्य तथा शरीर की 3 महाशक्तियों वात, पित्त और कफ के बारे में चर्चा की। प्रो राजू देसाई ने स्वयंसेवकों से बौद्धिक प्रश्नोत्तरी की।
आकाशवाणी कलाकार तोताराम अमोदे ने पंक्तियों के माध्यम से गाँव वालों के लिए स्वच्छता के महत्व को समझाया। डॉ डीएस बामनिया ने स्वयंसेवकों को सफलता पाने के लिए समय के पाबंद होने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉ दीपक पटेल और डॉ कैलाश पटेल द्वारा प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों, छात्रावास के बच्चों व ग्रामीणों सहित लगभग 260 लोगों का रक्तचाप, तापमान, रक्त परीक्षण, आदि किया गया। जिसमें स्वयंसेवक संवेदना पंढ़ाणे, पूजा सोलंकी, श्रेया सेन, हर्ष राठौर, रुचिका पाटीदार, गौतम भालसे, साक्षी पाटीदार, प्रांजली पाटीदार, वैष्णवी गुप्ता, हर्षिता बदनवारे, रानी प्रजापत, रितिक नागराज, आदि उपस्थित रहे।