BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 12:50 pm
WEATHER_UPDATE: एमपी में सुबह कोहरा,दिन में बढ़ी ठंड, पचमढ़ी में 20 डिग्री पहुंचा ,दिन का पारा,रात भी सर्द, पढ़े खबर

Share On:-

मध्यप्रदेश। मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरा छा रहा है। दिन में भी ठंड बढ़ गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। दिन का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात भी सर्द है। बैतूल, धार, रायसेन, रीवा, उमरिया, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, दतिया समेत कई शहरों के मौसम में भी बदलाव आया है। दिन का तापमान 25 डिग्री और रात में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में मौसम और भी बदलेगा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा में और भी गिरावट हो सकती है। नरसिंहपुर में 23 डिग्री तापमान है। वहीं, बैतूल, धार, रायसेन, रीवा और उमरिया में दिन का तापमान 25 डिग्री के नीचे चल रहा है।
 
प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, मलाजखंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, रायसेन में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 10 डिग्री के नीचे है। हालांकि, कुछ शहरों में थोड़ी बढ़ोतरी भी हुई है। 15 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना वैज्ञानिक जता रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE