मनासा। आज दिनांक 08 दिसम्बर गुरुवार को दोपहर 2 बजे करीब मनासा जनपद पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमे मनासा एसडीएम पवन बारिया ने पशु चिकित्सा आधिकारी, सहायक यंत्री विद्युत विभाग, लोकसेवा यांत्रिकी, मनरेगा प्रभारी, राष्ट्रीय ग्रामीण, आजीविका मिशन ब्लाक प्रभारी, पशु चिकित्सा सेवा सहायक सेवा अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी की बैठक ली।
बैठक में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के द्वितीय चरण में 12 गौशाला निर्माणाधीन है, उपरोक्त गोशाला का निर्माण कार्य पेयजल, विद्युत व्यवस्था, समिति का गठन
एवं पंजीयन सम्बंधित कार्य तथा स्व सहायता समूह का चिन्हांकन एवं अनुबंध सम्बन्धित कार्यवाई 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।