BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 3:06 pm
EXCLUSIVE REPORT : नीमच नगर पालिका का क्षेत्र और हजारों परिवारों का व्यवस्थापन, जब सीएम शिवराज ने सुनाया ये फरमान तो मुश्किल में आए लोग, विपक्ष ने लगाए ये बड़े आरोप, जनता ने कहा- अब नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा से आस, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की रिपोर्ट 

Share On:-


नीमच। शहर के बंगला व बगीचा क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों ने समस्या के समाधान के लिए फिर आवाज उठाई है। नागरिकों का कहना है कि सरकार द्वारा गठित व्यवस्थान बोर्ड के जटिल नियमों से परेशान हो रहे हैं। सरकार को नियमों में सुधार कर लीज रेंट सहित अन्य करों में कमी कर नागरिकों को रियायत देनी चाहिए। 
बंगला-बगीचा समस्या का शत-प्रतिशत समाधान नहीं होने से नागरिक नारकीय जीवन जी रहे हैं। उन्हें मकान निर्माण की अनुमतियां नहीं मिल रही है। अन्य योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रवासी नहीं उठा पा रहे हैं। बैंक भी इन क्षेत्रों में निवासरत लोगों को ऋण मुहैया नहीं कराती है। ऐसी तमाम प्रकार की परेशानियों के बीच जीवन जी रहे नागरिकों को समस्या के शत-प्रतिशत समाधान की आस है। वहीं विपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार व मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए भोलीभाली जनता को छला है। समस्या आज भी विकराल रूप लिए हुए हैं। भाजपा की सरकार ने मकान मालिकों पर जबरन टैक्स थोपकर किरायेदार बनाने की तैयारी की है। 
--
बंगला-बगीचा क्षेत्र में निवासरतों की परेशानी-
‘शहर के बंगला व बगीचा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिक निवासरत है। यह सभी नागरिक समस्या के शत-प्रतिशत समाधान की मांग सालों से कर रहे हैं। बावजूद अब तक सरकार ने समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं किया है। अब नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा से समाधान की आस है।- दिनेश आहुजा, बंगलावासी
-
‘विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार व मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2017 में जनता को लुभाने के लिए आनन-फानन में समस्या का समाधान किया था। शुरूआत में समाधान होता दिखाई भी दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव निपटते ही व्यवस्थापन की प्रक्रिया फिर थम गई। - सत्यनारायण राजोरा, बंगलावासी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE