सरवानिया महाराज। शहर मे पिछले दो दिनों से एक बस रुकी हुई है और उस बस को देखने बच्चों की भीड़ लगी हुई है। उत्सुकता से भरपूर छात्र और छात्राएं भोपाल से आई चलित विज्ञान प्रदर्शनी वाहन के पास आकर आधुनिक जीवन मे विज्ञान के महत्व को समज कैसे चिजें काम करती है इसके वैज्ञानिक द्रष्टिकोण को देख भविष्य की संभावनाओं को तलाश रहे है।
इस विज्ञान प्रदर्शनी मे ताला और चाबी, वाहन के ब्रेक, पानी के नल की टोटी, मोटरसाइकिल क्लच, वायुयान हवा मे कैसे उड़ता है, यात्रिक उर्जा व मोटर कैसे काम करती है सहित अनेक माडल कैसे काम करते है ये स्कुली छात्रों को बताया जा रहा है।
चलित विज्ञान प्रदर्शनी इंचार्ज मोहन मगरदे ने बताया कि हम भोपाल से चलित प्रदर्शनी लेकर आये है। इसके माध्यम से विज्ञान के छात्रों को विज्ञान के संबंध मे जानकारी दे रहे है। इसमें करीब बीस तरह विज्ञान सबंधी माडल रखें गये है जिनके काम करने के तरिके तथा कैसे काम करते है के फार्मूले बच्चों को समझाया जा रहा है।
विज्ञान शिक्षक धनसिंह चंन्द्रावत ने बताया कि हाईस्कूल और हायरसेकंडरी के छात्र छात्राओं के अलावा माध्यमिक लेवल के विध्यार्थियों को भी अलग अलग टर्न के अनुसार इसके बारे मे जानकारी दे रहे है। इसके साथ ही संकुल कैन्द्र के अन्तर्गत आने वाले स्कूलों के छात्रों को भी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जा रहा है।
प्रदर्शनी के छात्र छात्राओं को संकुल प्रार्चाय एनके नागदा, शिक्षक राजेश मीणा, शिक्षक वीरेंद्र गुर्जर, देवीसिंह देवड़ा ने भी विद्यार्थियो को जानकारी दी।