BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 7:14 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री के मंदसौर कार्यक्रम का नपा नीमच कार्यालय में हुआ लाईव प्रसारण, नीमच के 20 हितग्राहियों को करीब 11 लाख का किया हित लाभ वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 8 दिसम्बर, गुरूवार को मंदसौर में अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना व पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण किया गया। मंदसौर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण नगरपालिका कार्यालय, नीमच के प्रथम तल पर स्थित परिषद हॉल में किया गया। नीमच नपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर नेहा मीना, डिप्टी कलेक्टर एवं डूडा प्रभारी आकांक्षा करोठिया, मुख्य नपा अधिकारी गरिमा पाटीदार, नपा सभापति वंदना खण्डेलवाल, छाया जायसवाल, नपा पार्षद किरण शर्मा व रामचन्द्र धनगर मंचासीन थे।

इस अवसर पर उपस्थित मंचासीन अतिथिगणों ने नीमच में निवासरत प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं स्वरोजगार योजना के 14 हितग्राहियों को 7 लाख, 40 हजार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 हितग्राहियों को 3 लाख, 50 हजार सहित कुल 20 हितग्राहियों को 10 लाख, 90 हजार के हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

नगरपालिका कार्यालय, नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य नपा अधिकारी गरिमा पाटीदार, कार्यालय अधीक्षक महेश रामनी, उपयंत्री आर.एन.कदवा, ओ.पी. परमार, एनयूएलएम शाखा के प्रवीण आर्य, ज्ञानु व्यास, प्रधानमंत्री आवास शाखा के भेरूलाल कोठारी आदि ने अतिथिगणों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व सभापति वंदना खण्डेलवाल व पार्षद किरण शर्मा ने उपस्थित हितग्राहियों व नपा स्टॉफ को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा योजना में प्राप्त राशि से अपने आवास का सपना पूरा करने व अपने रोजगार को बढ़ाने की बात कहीं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बैंस ने किया व आभार कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी ने व्यक्त किया। 

20 हितग्राहियों को मिला हित लाभ- 
नगरपालिका कार्यालय नीमच में आयोजित मुख्यमंत्री के मंदसौर कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के दौरान उपस्थित अतिथिगणों ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के 1 हितग्राही को द्वितीय किश्त के 1 लाख रूपये तथा 5 हितग्राहियों को तृतीय किश्त के 50-50 हजार तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं स्वरोजगार योजना के 14 हितग्राहियों को कुल राशि 7 लाख, 40 हजार के हितलाभ पत्र का वितरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE