नीमच। जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा आदेशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाह के मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 13 कर्मचारियों पर कायर्वाही की। 22 नवम्बर 2022 को समीक्षा बैठक में म.न.रे.गा. के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत लेबर बजट के विरुद्ध लक्ष्यपूर्ति स़ृजित मानव दिवस की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसी ग्राम पंचायत के सचिव ग्रामरोजगार सहायक के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश जारी किए गए।
सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत सचिव कालूराम बागोरा महुड़िया, सोहनलाल शर्मा दूदरसी, भागीरथ प्रजापत कनावटी, जगदीश धाकड़ धारड़ी, लखन टेलर बोरदिया, मक्खन सिंह चुण्डावत उमर, तेजपाल पाराशर साण्डिया, श्यामलाल शर्मा बावड़ा, बंशीलाल धनगर उचेड़ की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाने तथा ग्राम रोजगार सहायक विष्णु मालवीय महुड़िया, हरीशंकर पाटीदार बोरदिया, कमलेश धाकड़ उमर, राजू पाटीदार बावड़ा, का सात दिवस का वेतन कटौत्रा के आदेश जारी किए। गुरुप्रसाद द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कई बार निर्देश दिए जाने के उपरात भी इनके द्वारा कार्य में लापरवही की जाकर लक्ष्यपूर्ति हेतु कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए।