मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंदसौर आगमन पर हेलीपैड पर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री से आत्मीय भेंट की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा, उपाध्यक्ष मनु प्रिया विनीत यादव, नानालाल अटोलिया, बंशीलाल गुर्जर, मुकेश काला, सहित सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।