मंदसौर। आज गौरव दिवस मंदसौर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह करीब 11 बजे गांधी चौराहे से भव्य चल समारोह शुरू हुआ। जिसमें आदिवासी नृत्य किया गया। सभी शासकीय संस्थाओं के द्वारा भव्य समारोह में शामिल होकर अपनी कलाकृति प्रस्तुत करते हुए चल समारोह में सम्मिलित हुए शहर के सभी छोटे बड़े स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी चल समारोह में लोगों को संदेश दिया। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बीपीएल चौराहा महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए कॉलेज ग्राउंड पर पहुंची।
चल समारोह में खाद्य विभाग द्वारा जैविक हाट बाजार की झांकी बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अंतर्गत जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाए और केमिकल रहित फल सब्जियां उत्पादित करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भी इस चल समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस भव्य चल समारोह में एनसीसी के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ नर्स और गायत्री परिवार द्वारा महिलाओं ने हाथ में मशाल लिए जागरूकता नशा मुक्ति का संदेश दिया। जगह जगह चल समारोह का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह फल वितरित किए गए, पीने के पानी की व्यवस्था की गई। मन्दसौर के व्यापारियों का व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा। चल समारोह में मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया का व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।