BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 7:57 pm
KHABAR : जिले की सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जियागांव में खाद वितरण में अनियमितता पर संस्था प्रबंधक पर गिरी गाज, अधिकारी ने की ये बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। उपायुक्‍त सहकारिता ने बताया कि जिले के समस्त किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में खाद वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सहकारी संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं की निरंतर जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के अनुक्रम में सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जियागांव का निरीक्षण नायब तहसीलदार खातेगांव सुनील पडीयार द्वारा किया गया, जिसमें संस्था को प्राप्त यूरिया का भंडारण संस्था गोदाम में न किया जाकर अन्यत्र निजी भवन में किये जाने एवं यूरिया वितरण में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर प्रभारी संस्था प्रबंधक जियागांव हरिओम पंवार को उपायुक्त सहकारिता के निर्देश पर संस्था प्रशासक अरूण पेंढारे उप अंकेक्षक द्वारा तत्काल निलंबित किया गया। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, जांच में जो भी कर्मचारी दोशी पाया जायेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE