शाजापुर। जिला सड़क सुरक्षा के लिये 09 दिसम्बर 2022 को शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंजूषा विक्रांत राय ने जिले के समस्त जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को निर्देश दिये है कि वे अपने कार्यालयो एवं समस्त ग्राम पंचायतों में शपथ समारोह का आयोजन कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ का वाचन करवाए।
शपथ-
मैं हमेशा वैध लायसेंस होने पर ही वाहन चलाऊंगा/चलाऊंगी, मैं दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करूंगा/करूंगी, मैं हमेशा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करूंगा/करूंगी, मैं किसी प्रकार के नशे में ना तो स्वयं वाहन चलाऊंगा और ना ही किसी भी साथी को चलाने दूंगा, मैं तीव्र गति में कभी भी वाहन नही चलाऊंगा/चलाऊंगी, मैं वाहन चलाते समय कभी भी मोबाईल फोन का उपयोग नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी, मैं हमेशा एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड गाड़ियों को पहले जाने किए रास्ता दूंगा/दूंगी, मैं हमेशा सड़क दुर्घटना में पीड़ितो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहूगा/रहूगी तथा मैं हमेशा यातायात के सभी नियमों का पालन करूंगा/करूंगी।