BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 8:06 pm
KHABAR : नेहरू युवा केंद्र ने जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार के लिए आमंत्रित किए आवेदन, इच्छुक व्यक्ति दिसंबर माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। नेहरू युवा केंद्र देवास द्वारा जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 15 दिसंबर तक आमंत्रित किये गये है। आवेदन कार्यालय नेहरू युवा केंद्र, 30 विजयनगर, देवास में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में नेहरू युवा केंद्र से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ युवा मंडल, राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित किया जाएगा। इसी तरह राज्य स्तर पर चयनित श्रेष्ठ युवा मंडल को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ युवा मंडल चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।

नेहरू युवा केंद्र संगठन मध्य प्रदेश के उप निदेशक अरविन्द श्रीधर ने बताया कि युवा मंडलों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा, साथ ही युवा गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए कार्य, फिट इंडिया अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, जल शक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण अभियान सहित स्थानीय आवश्यकतानुसार किए गए कार्यक्रमों के दस्तावेजी प्रमाण, भी प्रस्तुत करना होंगे। उक्त गतिविधियां 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच की होना चाहिए। निर्धारित प्रपत्र के साथ कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स, अखबारों की कतरनों सहित अन्य दस्तावेजी सबूत संलग्न करना आवश्यक है।

नेहरू युवा केंद्र संगठन प्रतिवर्ष अपने से संबंद्ध युवा मंडलों में से एक युवा मंडल को जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल के रूप में पुरस्कृत करता है। इस पुरस्कार के तहत 25 हजार रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार केवल नेहरू युवा केंद्र से संबद्ध ऐसे ग्रामीण युवा मंडलों को दिया जाता है जो नेहरू युवा केन्द्र संगठन से संबद्ध हैं, साथ ही सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत होते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE