शाजापुर। कार्यस्थल पर तनाव को कम करने के तरिको पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन शाजापुर की विशेष पहल के तहत विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ नंदितेष निलय Happiness through Values विषय पर 09 दिसम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक शाजापुर स्थित कौटिल्य एजुकेशनल एकेडमी में प्रेरणादायक व्याख्यान देंगे।
कलेक्टर दिनेश जैन ने शाजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों, बार एसोसिएशन सदस्यों, स्थानीय चिकित्सकों, महाविद्यालयीन प्रोफेसरों, विद्यालयीन शिक्षकगणों, इंजीनियर्स, होमगार्ड/पुलिस स्टॉफ सदस्यों, महाविद्यालय के एनएसएस-एनसीसी के विद्यार्थियों, शासकीय अधिकारियो-कर्मचारियों एवं शाजापुर नगर के गणमान्य नागरिकों से उक्त प्रेरणादायी व्याख्यान में उपस्थित रहने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. नंदितेष निलय देश भर में कई संस्थानों में मोटिवेशनल लेक्चर्स दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. निलय प्रख्यात समाचार पत्रों में ‘‘मोटिवेशनल’’ कैटेगरी के नियमित स्तंभ लेखक भी हैं। डॉ. निलय अपने मोटिवेशनल लेक्चर्स में लोगों को सेवा कार्य में सफलता एवं कार्यों को तनाव रहित तरीके से करने के उपायों की जानकारी देते हैं।