शाजापुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजनांतर्गत जनपद पंचायत शुजालपुर में निराश्रित, निर्धन परिवार की कन्या, विधवा, परित्यक्ता के लिए निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 दिसबंर 2022 बुधवार को प्रातः 08 बजे से कृषि उपज मंडी भीलखेड़ी रोड़ शुजालपुर मंडी के शेड क्रमांक 03 में आयोजित किया गया है।
जनपद पंचायत शुजालपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस योजना अंतर्गत वर-वधु के आवेदन प्रस्तुतकर्ता सर्वसाधारण को सुचित किया है कि निश्चित दिनांक, समय एवं स्थल पर अनिवार्यतः समय का ध्यान रखते हुए निश्चित समय पर उपस्थित रहकर पंजीयत जोड़ो का विवाह-निकाह सम्पन्न कराएं।