BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 9:30 am
#WEATHER_UPDATE: एमपी में गिरेगा मावठा, और बढ़ेगी ठंड, मध्यप्रदेश में दिन का पारा हुआ 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच,पढ़े खबर

Share On:-

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के करीब 10 जिलों में मावठा का पूर्वानुमान जताया है। अभी मध्यप्रदेश में दिन का पारा 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। अगले एक सप्ताह के दौरान रात का पारा तो ज्यादा नहीं गिरेगा, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश होने से इंदौर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो सकता है। इंदौर में यह 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक लगातार बादलों, तापमान, हवाओं और चक्रवात का आकलन कर हर दिन मौसम का पूर्वानुमान यानी फोरकास्ट करते हैं। कई बार यह पूर्वानुमान फेल भी हो जाते हैं। यह पूर्वानुमान एक कोड पर बनते हैं। कोड में दिन के मौसम की स्थिति का सटीक आकलन कर डाटा भरा जाता है। इसकी मदद से सुपर कम्प्यूटर मौसम का पूर्वानुमान लगाता है।
 
 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. गौरव तिवारी के मुताबिक अलग-अलग लेवल पर मौसम वैज्ञानिक लगातार मौसम विभाग के डाटा का आकलन करते रहते हैं। इसमें मुख्य रूप से अलग-अलग स्तर पर बादल, तापमान, बारिश, हवाओं और चक्रवात पर नजर रखी जाती है। विभाग में मौजूद सुपर कम्प्यूटर में एक कोड होता है। इस कोड पर डाटा फीड किया जाता है। इसी के अनुसार मौसम का फोरकास्ट किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE