BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 11:51 am
BIG NEWS : शहर का मैरिज गार्डन और शराब के नशे में युवक, जब बीजेपी विधायक के साथ निकले पार्षद तो अपराधी ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, जैसे ही चला चाकू तो मच गई चीख-पुकार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर में विधायक के सामने बीजेपी पार्षद को चाकू घोंप दिया गया। पार्षद के पेट में 6 टांके आए हैं। वे परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। मैरिज गार्डन के बाहर कार पार्किंग करने को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर पार्षद के पेट में घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया।

घटना गुरुवार रात 11 बजे उज्जैन के खाक चौक इलाके की है। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास यहां मैरिज गार्डन कृष्णा वाटिका में शादी में आए थे। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी शामिल हुए थे। दोनों जब गार्डन से बाहर की ओर लौटने लगे, तभी एंट्री गेट पर 5 से 6 युवकों ने अचानक पार्षद पर हमला कर दिया। उन्हें लातों से मारा, एक ने चाकू घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

विवाद का कारण आया सामने-
विधायक और पार्षद की गाड़ी एंट्री गेट पर खड़ी थी। सामने से एक और कार आ रही थी। सामने से आ रही कार का रास्ता रुकने की वजह से पार्षद और हमलावर के बीच पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

विधायक ने कहा- नशे में था युवक 
विधायक पारस जैन ने बताया कि वह भी शादी में गए थे। बाहर निकले तो विवाद होते देख बीचबचाव कर श्रीवास को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक नशे में थे, जो काजीपुरा के मीणा बताए जा रहे हैं। वे काले रंग की कार से आए थे और भाग गए।

शादी समारोह में मची अफरा-तफरी 
शादी में हुई चाकूबाजी की घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पार्षद को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खबर लगते ही महापौर सहित बीजेपी के दूसरे नेता हाल जानने पहुंचे। पार्षद की स्थिति खतरे से बाहर है।

रात में नहीं हो पाए बयान
जीवाजीगंज थाना प्रभारी गगन बादल ने कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। रात में पार्षद के बयान लेने अस्पताल गए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी चक्कर आ रहे हैं, इसलिए आज रिपोर्ट लिखी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE