रतलाम। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में इप्का लेबोरेटरी के मनोज मित्तल, वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट एवं विक्रम कोठारी जनसंपर्क अधिकारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना शहरी एक, ट्राइबल परियोजना बाजना एवं रतलाम ग्रामीण के आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु सीएसआर के तहत सामाजिक सरोकार में सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक रविंद्र मिश्रा संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक संचालक अंकिता पंड्या सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी अनिल जैन, प्रेमलता माकल, चेतना गहलोत, अर्चना माहौर, विवेक पाटीदार, पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड द्वारा इप्का लेबोरेटरी की ओर से एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी अंतर्गत प्रदायित सामग्री हेतु इप्का प्रबंधन को साधुवाद दिया गया। वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पाेरेशन इप्का लेबोरेटरी मनोज मित्तल द्वारा बताया गया कि इप्का लेबोरेटरी अपने सामाजिक सरोकार हेतु सदैव तत्पर रहती है एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों हेतु प्रदयित सामग्री उपयोगी रहेगी। रजनीश सिन्हा द्वारा समाजिक सरोकार के तहत एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी अंतर्गत परियोजना शहरी 1, ट्राइबल परियोजना बाजना एवं रतलाम ग्रामीण की आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु डस्टबिन, रेस्टो चेयर, शू रैक, किड टेबल, कुर्सियां, अलमारी, झूले, चकरी एवं वुडन टेबल प्रदाय करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा विभाग की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अंकिता पंड्या सहायक संचालक द्वारा किया गया।