BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 1:02 pm
REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के 500 से अधिक पीएम आवास हितग्राहियों के खातों में अंतरित की साढे 4 करोड रुपए से अधिक की राशि, पीएम स्वनिधि में 222 हितग्राहियों को लाभ, पढ़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंदसौर में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के तहत रतलाम जिले के 508 पीएम आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में 4 करोड 55 लाख 38 हजार रुपए किश्त राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर जिले के 222 हितग्राहियों को 40 लाख 90 हजार रुपए ऋण राशि की स्वीकृति एवं वितरण का लाभ पी.एम. स्वनिधि योजना द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर रतलाम नगर निगम के 244 हितग्राही लाभान्वित हुए। जावरा के 50, आलोट के 49, ताल के 110, पिपलोदा के 30, धामनोद के 6, नामली के 11 सैलाना के 2 तथा बड़ावदा के 6 हितग्राही लाभान्वित हुए। इस अवसर पर जिले के सभी नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। नगर निगम रतलाम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, प्रदीप उपाध्याय, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, अनिता कटारा, सपना त्रिपाठी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी तथा हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा व सुना।

प्रहलाद पटेल, मनीषा शर्मा, हिमांशु भट्ट तथा पार्षदगणों ने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के 244 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शहर के बीएलसी घटक के 81 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया, 31 बीएलसी घटक के भवनों का भूमिपूजन व 31 हितग्राहियों प्रथम, 132 हितग्राहियों को द्वितीय तथा 81 हितग्राहियों को तृतीय किश्त कुल राशि रूपये 203.50 लाख की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। साथ ही पीएम स्वनिधी के 120 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE