रतनगढ़। शहर के बस स्टैंड पर सुबह 10 बजे रतनगढ़ थाना प्रभारी शिव कुमार यादव व पुलिस स्टाफ के साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जिसमें हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना, चलती गाड़ी में मोबाइल पर बात नहीं करना, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाना तथा आकस्मिक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाना ताकि उसकी जान बचाई जा सके अदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
इसके साथ ही सभी उपस्थित नागरिकों को नियमों के पालन करने और करवाने की शपथ दिलाई गई।