सिंगोली। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में नागरिकों व वाहन चालकों को शपथ दिलाई गई।
इसी के तहत सिंगोली स्थित तिलस्वा चौराहा पर प्रातः11 बजे थानाधिकारी के सी चौहान द्वारा यातायात व सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों व वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सभी सुरक्षा बातों का ध्यान रखना, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट धारण करना, कार चलाते समय सीट बेल्ट धारण करना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करना, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड को रास्ता देना, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद के लिये सदैव तैयार रहना आदि शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, थानाधिकारी के सी चौहान, प्राचार्य राजेन्द्र जोशी, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, नगर कोंग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय बागड़िया सहित आम नागरिक व वाहन चालको के अतिरिक्त पुलिस जवान मौजूद रहे।