BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 4:13 pm
REPORT : कृषि अवसंरचना निधि के क्रियान्‍वयन में मप्र देश का अग्रणी राज्‍य है- मंत्री कमल पटेल, नीमच में कृषि अवसंरचना निधि पर राज्‍य स्‍तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आमदनी दुगनी करने और कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि‍ को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि अवसंरचना निधि के तहत एक लाख करोड का प्रावधान किया है।इसके तहत किसानों को कृषि आधारित उद्योगो, व्‍यापार,व्‍यवसाय के लिए भी ऋण मिल सकेगा। म.प्र.देश का पहला राज्‍य है, जिसने कृषि अवसंरचना निधि के तहत प्राप्‍त 7 हजार करोड रूपये से अधिक की राशि में से 3 हजार 600 करोड से अधिक की राशि स्‍वीकृत कर कृषि‍ से संबंधित 4602 यूनिट स्‍थापित करने में किसानों की मदद की है।इस योजना के क्रियान्‍वयन में म.प्र.देश का अग्रणी राज्‍य है।आने वाले समय में प्रदेश में कृषि‍ अवसंरचना निधि से 10 हजार करोड रूपये की राशि किसानों को उपलब्‍ध करवाई जायेगी। यह बात प्रदेश के कृषि विकास तथा किसान कल्‍याण मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को टाउन हाल नीमच में कृषि‍ अवसंरचना निधि के तहत आयोजित राज्‍य स्‍तरीय जागरूकता कार्यशाला को वर्चुअल सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर म.प्र.कृषि‍ विपणन बोर्ड की प्रबंध संचालक एवं ए.आई.एफ.की प्रदेश नोडल अधिकारी जी.व्‍ही.रश्‍मी, कलेक्‍टर नीमच मयंक अग्रवाल, एडीएम नेहामीना,जिला पंचायत सीईओ गुरू प्रसाद भी मंचासीन थे। इस कार्यशाला में मंदसौर, रतलाम व नीमच जिले के प्रगतिशील कृषक, मण्‍डी व्‍यापारी, उद्यमी, कृषक उत्‍पादक समूह एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने उद्बोधन में कृषि अवसंरचना निधि योजना के बारे मे विस्‍तार से बताते हुए कहा, कि इसके माध्‍यम से किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास सरकार ने किया है।यह योजना गांवों, किसानों के लिए वरदान है।उन्‍होने  अधिकाधिक किसानों से कृषि‍ अवसंरचना निधि योजना का लाभ उठाने का आव्‍हान भी किया।

कृषि अवसंरचना निधि योजना की राज्‍य नोडल एवं प्रबंध संचालक कृषि‍ विपणन बोर्ड भोपाल जी.व्‍ही.रश्‍मी ने ए.आई.एफ.योजना के तहत नीमच में आयोजित राज्‍यस्‍तरीय सेमीनार के उद्देश्‍यों पर विस्‍तार से प्रकाश डालते हुए कहा,कि कृषि‍मंत्री कमल पटेल, सभी कलेक्‍टरों, मण्‍डीबोर्ड के अ‍धिकारी-कर्मचारियों और किसानों के सहयोग से ही इस योजना का सफल क्रियान्‍वयन कर म.प्र.देश में अग्रणी राज्‍य बना है।उन्‍होने कहा,कि म.प्र. हमेशा से ही कृषि‍ के क्षेत्र में अग्रणी राज्‍य रहा है।प्रदेश को 7 बार कृषि‍कर्मण अवार्ड प्राप्‍त हुआ है।कृषि अवसंरचना निधि योजना का नीमच, मंदसौर,रतलाम जिले में अब तक किसानों को भी 159 करोड का लाभ मिला है।उन्‍होने किसानों का आव्‍हान किया,कि वे इस योजना के बारे में अच्‍छे से जानकारी प्राप्‍त करें और जागरूक होकर इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाये।                                                    

कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा,कि मालवा क्षेत्र के किसानों,उद्यमियों में जोखिम उठाने की क्षमता है,वे हमेशा नये क्षेत्र में कार्यकर रिस्‍क लेने से भी नहीं डरते है।कृषिक्षेत्र में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अपार संभावना है। उन्‍होने कहा, कि जिन्‍होने पहले से ही किसी योजना का लाभ ले रखा है, तो भी उन्‍हे कृषि अवसंरचना निधि योजना का लाभ मिल सकता है। कलेक्‍टर ने कहा, कि जिले के किसान इस योजना का लाभ उठाने की शुरूआत करें। प्रारंभ में प्रबंध संचालक जी.व्‍ही.रश्‍मी, कलेक्‍टर अग्रवाल ने मां सरस्‍वती एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर राज्‍य स्‍तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया।

उपसंचालक कृषि‍ दिनेश मण्‍डलोई व अधिकारी-कर्मचारियों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में ए.आई.एफ. उप संचालक डॉ.पूजासिह ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE