नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला खनिज अधिकारी देविका परमार ने नेतृत्व में खनिज टीम द्वारा अवैध परिवहन भण्डार एवं उत्खन्न के विरूद्ध जीरन क्षेत्र में जांच कार्यवाही शुक्रवार को की गई। रैत के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों रेत के ट्रेलर क्रमांक आर.जे.09, जी.सी. 4002 एवं ट्रेलर क्रमांक आर.जे.09 जी.सी.2386 को जप्त कर, पुलिस थाना जीरन में सुरक्षार्थ खडा किया गया है।