मंदसौर। जिला मलेरिया विभाग द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गली, मोहल्ले, चौराहों पर कठपुतली के खेल के द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि अपने घर और आसपास जलभराव नहीं होने दे। साथ ही बताया गया कि बाथरूम टब, पानी की टंकी खुली नही होना चाहिए जिससे की मच्छर न पनप पाए।
आज गांधी चौराहे पर मलेरिया विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक कठपुतली का खेल आयोजित किया गया। जिसमें जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी डॉ दीपा पाठक ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। क्योंकि इन बीमारियो से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। अगर अपने घर और आसपास जलभराव हो रहा हैं तो उसमे जला हुआ ऑयल, केरोसिन डाल दिया जाए तो मच्छरों से निजात मिल सकती हैं।