नीमच। अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए म.प्र.शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एमपीटास पोर्टल पर शिक्षण सत्र 2022-23 में शासन द्वारा आवेदन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित किये गये है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में अपने आवेदन पोर्टल पर कर सकते है। जनजातीय कार्य एंव अनुसूचित कल्याण विभाग के जिला संयोजक नीमच राकेश कुमार राठौर ने बताया, कि निर्धारित तिथि के पश्चात पोर्टल बंद हो जायेगा। जिला संयोजक ने जिले में संचालित सभी शासकीय एंव अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन कराने का आगृह किया है। पोर्टल बंद होने के बाद विद्यार्थियों के आवेदन नहीं हो पाएंगे।