सरवानिया महाराज। सड़क हादसों को रोकने से जुड़ी जागरूकता को लेकर जारी सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रदेश व्यापी अभियान के तहत जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक थाना व चौकीयों पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई।
इसी अभियान के अंतर्गत शहर के बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास लोगो को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ चौकी प्रभारी इंद्र कुमार तिवारी ने दिलवाई।
इस दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का पालन कर दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी लाई जा सकती है। सभी को अपने परिवार के साथ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का पालन अनिवार्य रूप करना चाहिए और दूसरे लोगो को भी जागरूक कर जनहित में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष भुपेश कुमार देवड़ा, सउनि लक्ष्मण सिंह चौहान, सउनि दयाल हाड़ा, आर मनीष कुमार गोस्वामी, आर लोकपाल सिंह, आर ईश्वर सिंह, आर गौरीशंकर दांगी, आर पंकज पाटीदार सहित नगर परिषद स्टॉप व नगरवासी उपस्थित थे।