आगर मालवा। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एमबी ओझा ने मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत मालवा प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित आगर के संचालक मंडल के सदस्यों पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु उप अंकेक्षक आरएस पंवार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
मालवा प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित के संचालन मंडल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मंडल की बैठक हेतु सूचना 14 दिसंबर को जारी की जाएगी, 17 दिसंबर को संचालक मंडल की बैठक एवं आम सभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने की तिथि निर्धारित है। नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि 24 दिसंबर नामांकन पत्रों की जांच एवं विधिमान्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 25 दिसंबर को, नामांकन पत्रों की वापसी चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन 26 दिसंबर को किया जाएगा।
31 दिसंबर को विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की जाएगी रिक्त स्थानों के संयोजन अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी की जाने की तिथि 01 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 04 जनवरी 2023 नियत की गई है।