उज्जैन। प्रधानमंत्री आवास योजना ने जिले के कई लोगों के घर की समस्या दूर कर दी है। कभी कच्ची बरसाती में रहने वाले लोग आज पक्के मकान में रहकर सुख से जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे ही एक हितग्राही हैं घट्टिया तहसील के ग्राम सिलोदा रावल के रमेशचंद्र। वे बताते हैं कि बरसों तक कच्चे मकान में रहकर वे उसके आदी हो गये थे और कभी सोचा नहीं था कि उनके सर पर पक्की छत होगी। किन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन को खुशियों से भर दिया है। वर्ष 2021-22 में स्वीकृत की गई योजना के तहत वे आज पक्का मकान बनाकर रह रहे हैं और अपने पास से कुछ राशि लगाकर दो कमरे और बना लिये हैं। अब उन्हें न तो बारिश की चिन्ता है न ही आंधी तूफान की।