BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 7:32 pm
BIG NEWS : जीवन में खुश रहने के लिए बेहतर इंसान बने- डॉ नंदितेश निलय, मोटिवेशन कार्यक्रम का हुआ समापन, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित, पढ़े खबर   

Share On:-

शाजापुर। जीवन में खुश रहने के लिए बेहतर इंसान बनना होगा। यह बात प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ नंदितेश निलय ने आज स्थानीय कौटिल्य एजुकेशनल एकेडमी में प्रेरक व्याख्यान देते हुए कही। जिले के शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों, बार एसोसिएशन सदस्यों, स्थानीय चिकित्सकों, महाविद्यालयीन प्राध्यापको, विद्यालयीन शिक्षकगणों, इंजीनियर्स, होमगार्ड/पुलिस स्टॉफ सदस्यों, विद्यार्थियों, गणमान्य नागरिकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जीवन मूल्यों के साथ खुशियां विषय पर प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ नंदितेश निलय के व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

व्याख्यान देते हुए डॉ निलय ने कहा कि बेहतर इंसान बनने के लिए सभी को साहसी बनना होगा। जिसके अंदर साहस होता है, वही अपने सपनों को साकार कर सकता है। जिंदगी का मुकाबला साहस के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पढ़े-लिखे और ज्ञान प्राप्त करें। जीवन में हर स्तर पर साहस की आवश्यकता होती है। जो गलत होता है, उसे नकारना सीखें। यदि व्यक्ति ने गलत को नकारना नहीं सीखा तो वह काम के साथ न्याय नहीं कर पाएगा। जो साहसी नहीं होते हैं, उनमें सदा डर का भाव बना होता है। 

डॉ निलय ने कहा कि आपका शरीर माता-पिता का दिया हुआ शरीर है। आप केवल इस शरीर के वाहक हैं। जिसने जन्म दिया है उसके ऋणि होकर उनकी सेवा की जाना चाहिये। जो परिवार में रहते हैं, उन्हें हराने की कोशिश नहीं की जाना चाहिये। रिश्तों को हराने में जीत नहीं है, बल्कि घर का हारा जग जीतता है। इस मौके पर उन्होंने जीवन जीने के आसान तरीके बताए। साथ ही उपस्थित जनों को गुटखा, सिगरेट, शराब, हीनता, जलन और घमण्ड से हमेशा दूर रहने का संकल्प दिलाया। 

उपस्थित विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि सभी को मन लगाकर अध्ययन करना चाहिये। अध्ययन यूट्यूब या वाट्सअप्प से न करते हुए आधारभूत पुस्तकों से करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अध्ययन का ध्येय केवल अंक अर्जित करना नहीं होना चाहिये, बल्कि अध्ययन से क्या सीखा इस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करने के लिए किये जा रहे कार्य विश्वास के साथ पूरे किए जाए। जिन्हें लाभ पहुंचाना चाहते हैं, उन तक सही तरिके से लाभ पहुंचे, इससे समुदाय में सकारात्मकता का भाव पैदा होगा। अंतिम पायदान के व्यक्तियों से सीधा संवाद करें और यह संवाद तब ही होगा, जब उन्हें लाभ पहुंचाने की नियत बिलकुल साफ रहेगी। 
उन्होंने जिला कलेक्टर दिनेश जैन की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गये कार्य केवल रिकार्ड बनाने के उद्देश्य से नहीं किये गये हैं, बल्कि कार्यों के कारण रिकार्ड बना है।

इस अवसर पर अम्बाराम कराड़ा ने संबोधित करते हुए जीवन प्रबंधन के सूत्र को आत्मसात करने की जरूरत बतायी। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि संकल्प मजबूत होगा, तो व्यक्ति सफलता के हर सौपान को पार करते हुए शिखर तक पहुंचेगा। इसके पूर्व कलेक्टर जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों आदि को व्याख्यान से लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने डॉ नंदितेश निलय द्वारा शाजापुर के लिए समय निकालने पर आभार माना। इसके पश्चात जिला प्रशासन की ओर से डॉ निलय को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

व्याख्यान के समापन पर जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय ने डॉ नंदितेश निलय, व्याख्यान के लिए सभागृह उपलब्ध कराने के लिए कौटिल्य विद्यालय के संचालक निलेश यादव एवं राशि यादव सहित उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, नगरपालिका पार्षद विक्रम कुशवाह, प्रेम यादव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, शुजालपुर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव, होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी जीएल गुवाटिया, जिला परिवहन अधिकारी एपी श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि केएस यादव, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ मनोज शर्मा, गायत्री विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, कार्यपालन यंत्री पीआईयू कोमल भूतड़ा व पीएचई विजय सिंह चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थीगण मौजूद थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE