देवास। जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता, एलएडीएम, नाबार्ड के अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।
जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक में जिले में उपजाई जाने वाली विभिन्न फसलों के लिए वर्ष 2023-2024 के लिए ऋण मान निर्धारण, फसलों के नगद एवं वस्तु का निर्धारण, फसलों के ऋण वितरण एवं अदायगी क्षमता, तिथि एवं समय का निर्धारण पर विचार विमर्स किया गया। बैठक में समिति ऋण फसलवार ऋणमानों में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई। बैठक में पशुपालन एवं मत्स्य व्यवसाय कृषकों की क्रियाशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा के विस्तारीकरण, भारत शासन की योजनाओं में ऋणमान निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि जिले में अधिक से अधिक किसानों के केसीसी कार्ड बनाये जाये। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 38 हजार 220 टन यूरिया का भण्डारण किया गया है तथा 35 हजार 553 टन यूरिया का वितरण किया गया है।