सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में अवैध मदिरा के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही हैं। आबकारी दल ने जिले के अनेक क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए माह अप्रैल से नवम्बर तक 454 प्रकरण कायम कर देशी-विदेशी मदिरा एवं महुआ लहान जप्त किया है।
जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी अमले ने सीहोर में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत छापामार कार्रवाई की। कार्यवाही के दौरान 454 प्रकरण कायम कर 2565 लीटर देशी-विदेशी मदिरा एवं 78470 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 43 लाख 12 हजार 884 रूपए है।
इसी प्रकार नवम्बर माह में आबकारी विभाग द्वारा 69 प्रकरण कायम कर 127 लीटर देशी-विदेशी मदिरा एवं 5250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य दो लाख 83 हजार 875 रूपए है। अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।