मनासा। नगर के मुख्य मार्गों एवं लगातार बाजारो में दुकानदारो व हाथ ठेला वालो द्वारा जगह जगह ठेला लगाकर किए गए अतिक्रमण की वजह से आवागमन बाधित हो जाता है। जिससे लोगो को निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायतों के बाद शुक्रवार को देर शाम 6 बजे करीब मनासा थाना प्रभारी आरसी डांगी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण पर निकले।
इस दौरान रामपुरा नाका, बद्री विशाल मंदिर, चौपड़ गड्ढा, अल्हेड दरवाजा, सब्जी मंडी, अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, कारगिल चौराया, रानी लक्ष्मी बाई मार्ग व मंदसौर नाका होते हुए थाना पहुंचे। रोड पर हाथ ठेला एवं दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया साथ ही कई जगह चालानी कार्यवाई करने की चेतावनी देते हुए समजाइश दी।