BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 12:12 pm
BIG REPORT : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत महाविद्यालय में मतदाता शपथ और मतदाता साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन, धर्म, जाति, संप्रदाय से मुक्त निष्पक्ष होकर मतदान करने की दिलाई शपथ, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में मतदाता शपथ और मतदाता साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी वोटर कार्ड बनवाये और आधार से लिंक कराये तथा इसके लिए अपने परिवार व परिचितों को भी प्रेरित करे। मतदाता साक्षरता क्लब संयोजक डॉ.ओएस मेहता ने विद्यार्थियों को धर्म, जाति, संप्रदाय से मुक्त निष्पक्ष होकर मतदान करने की मतदाता शपथ दिलवाई और मतदान के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. संदीप बिड़ला ने अनिवार्य मतदान, वोटर लिस्ट की शुद्धता जैसे विषय पर विस्तार से चर्चा की। कैंपस एम्बेसडर सावन धनगर और रुचिका पाटीदार ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया और नए मतदाता को फॉर्म नं 6 भरकर ईपिक बनवाने की प्रक्रिया समझाई। शपथ कार्यक्रम मे डॉ. रूपेश जमरे, प्रो. दुर्गा पाटीदार, डॉ. सावित्री भगोरे, डॉ सोनू वर्मा, प्रो. मनोज भारवे, एनसीसी कैडेट शिवम पटेल और एनसीसी, एनएसएस विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE