खरगोन। आनंद विभाग द्वारा आनंदम केंद्र की स्थापना के लिए लोगों से सामान प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को रथ के माध्यम से शहर की तीन कॉलोनियों में आवश्यक सामग्री इकठ्ठा करने पहुंचे। खरगोन शहर की बृज विहार, नारायण दास कालोनी व कुंज विहार सुभिषी कॉलोनी इलाके से पीजी कालेज एमएस डब्ल्यू छात्र छात्राओं एवं आनंद क्लब के साथियों द्वारा घर घर पहुच कर लोगों से अनुरोध किया कि आपके पास आवश्यकता से अधिक सामान हो उसे हमे सौपा जाए। जिसे आनंदम केंद्र मे रखा जाएगा जहाँ से जरूरत मंद व्यक्ति आवश्यक सामान निःशुल्क प्राप्त कर उसका उपयोग करेगा।
प्रोफेसर संजय कोचक ने विद्यार्थियों से कहा कि समाज सेवा के लिए यह बेहतर मंच है। आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर केबी मंसारे ने छात्र-छात्राओं को आनंदम केंद्र की अवधारणा से अवगत कराया। शहरवासियों ने नगरपालिका वाहन में कपडो, जुते चप्पल, खिलौने सहित अन्य सामान भरपूर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जो सामान देकर हम किसी की मदद कर रहे आनंद और खुशी मिलती है। इस अवसर पर विकास सोनी, लखन पगारे, मनोज भासकर, रमेश चक्रवती, रंजू सोलंकी, श्रीराम कनौजे, नरेन्द्र दांगोडै, सुरमा सोलंकी, सोनाली भालसे, अथर्व चौधरी, पूजा कलमे, सारीका वर्मा, राकेश, वर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।