छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी आर ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर शुक्रवार 9 दिसम्बर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र.01 में छात्रों को सड़क हादसों को कम और नियंत्रण करने सहित खुद के साथ-साथ माता-पिता को सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जागरूक बनाने तथा सड़क पर चलते वक्त सुरक्षा संबंधी बातों को ध्यान में रखने के लिये शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों का आवाह्रन करते हुये कहा कि यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित परिवहन के लिये दो पहिया वाहनों को चलाते वक्त हैलमेट पहनने, चार पहियां वाहनों को चलाते वक्त सीट बेंट लगाने के लियेे माता-पिता एवं परिजन को जागरूक बनाये। ऐेसे बच्चे जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, वाहनों का परिचालन करते वक्त वे यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहने। वाहन चलाते वक्त मोबाइल से बात नहीं करें, मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुये गाड़ी चलाये और किसी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित व्यक्तियों की मदद करें।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर छतरपुर जिले के शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों सहित पंचायत क्षेत्रों में सुलभ और सुरक्षित यातायात हेतु शपथ ली गई।