BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 4:58 pm
KHABAR : शासकीय आरवी कॉलेज मनासा में महिला के विरुद्ध हिंसा एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) नीमच सुशांत हुददार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10 दिसंबर 2022 को शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में विशेष जागरूकता शिविर के उपलक्ष्य में सँविधान में महिलाओं के अधिकारों व कर्तव्यों के विषय पर उक्त शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में स्कूल के 50-100 बालक बालिकाओं तथा स्टाफजन द्वारा भाग लिया गया।उक्त शिविर का संचालन पैरालीगल वोलियंटर्स समीर मंसुरी द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओ को व्यवहार न्यायाधीश मनासा विशाल जेठवा साहब  द्वारा सँविधान में महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त करने के सम्बन्ध में जानकारी मुहैया करवाई गई।

उक्त कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश मनासा विशाल जेठवा साहब,महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया, एनसीसी अधिकारी कुमावत तथा पैरालीगल वोलियंटर्स दिनेश राठौड़,समीर मंसूरी,फरज़ाना मंसूरी एवं समस्त स्टॉफजन एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे,कार्यक्रम पश्चात आभार महाविद्यालय प्राचार्य एमएल धाकड़ साहब ने प्रकट करा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE