खरगोन। जिले के कद्दावर नेता भगवान बडोले जो कि बीएसपी में अपने सरकारी शिक्षक की नौकरी छोड़कर कई सालों तक अपनी सेवाएं देने के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह की वजह से पद से इस्तीफा देकर बीएसपी को अलविदा कह दिया। भगवान बडोले पूर्व जिला अध्यक्ष, झोन प्रभारी, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शीर्ष नेतृत्व से आहत होकर उन्होंने पार्टी से दूरी बनाई है, उनसे जब पूछा गया कि पार्टी छोड़ने के बाद किस पार्टी को प्राथमिकता देंगे तो उन्होंने बीजेपी को प्राथमिता देने की इच्छा जताई।