मंदसौर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने लारनी, खत्रुखेड़ी, नयाखेड़ा, लोगनी, पारसी, करंडिया, बापच्या, मामट खेड़ी, करनाली जागिर, गोपालपुरा एवं महुवा आदि गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणजनों से जनसंवाद किया।
भ्रमण के दौरान कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है स प्रदेश के आर्थिक विकास की पहली सीढी यातायात के मार्गों का विकास है। परिवहन व्यवस्था का विकास करके ही अर्थव्यवस्था का विकास किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में भी इसी उद्देश्य को लेकर परिवहन का विकास किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे। मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा गरोठ क्षेत्र से 8 लेन का निर्माण किया जा रहा है। जब यह परिवहन चालू हो जाएगा, तो इस क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए बड़े-बड़े शहरों की मीडिया प्राप्त होगी। किसानों को फसलों, सब्जियों, फलों के बेहतर दाम प्राप्त होंगे ।