मंदसौर। कुशल एवं हुनरबन्द युवाओं को चयनित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन कर रही है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंदसौर के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता के लिए विभिन्न कौशल के इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसम्बर 2022 तक पंजीयन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी वेबसाईट पर पंजीयन करवा सकते हैं।