नीमच। ग्राम रेवली देवली का ऐतिहासिक महत्व है, ये सिंधिया घराने की धरोहर रही, उनके द्वारा यहां कई विकास कार्य किये। इसी परिपाठी को भाजपा आगे बढ़ा रही है। पानी, बिजली एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया है, आगे भी जो समस्याएं ग्रामीणजन द्वारा बताई उन्हें प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।
उक्त बातें नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा ग्राम रेवली देवली में उनके मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पहले महामाया भादवा माता को जाने वाली सड़क पर गड्डे और कंकडों का जमावड़ा था जिसे हमने सीसी रोड में निर्मित कर सौगात दी। प्रधानमंत्री द्वारा घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, निशुल्क गैस कनेक्शन एवं 5 लाख तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया, गरीबों को मुफ्त राशन किसानों को बिजली, वृद्धजनों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन एवं अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आरंभ में ग्राम सरपँच प्रतीनिधि द्वारा आगन्तुक अथितियों का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया और विधि विधान से पूजन कर शिलान्यास किया गया।
मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा द्वारा स्वागत भाषण दिया, जिलापंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान द्वारा भी अपना उदबोधन दिया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदा बाई मदन धनगर, सरपंच हापुड़ी बाई, जनपद सदस्य रतन लाल मालावत, वासुदेव मेघवाल, गोपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, गोटू अजमेरा, ईश्वर सिंह राठौर, श्याम नागदा, नागेश, जानकीलाल, ब्रजेश नागदा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नागेश नागदा ने किया एवं आभार संदीप पंवार ने माना।