BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 11:16 am
REPORT : विनोबा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय जादू नहीं विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं विद्यार्थियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सीएम राइज विनोबा उ.मा.वि. में गत दिवस जिला स्तरीय ‘जादू नहीं विज्ञान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक ब्लाक से चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीपीसी अशोक लोढा थे। विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन हुआ।विद्यालय प्राचार्य संध्या वोहरा ने प्रतिवेदन का वाचन एवं अतिथि स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें विज्ञान गीत में प्रथम सुनील मईडा उत्कृष्ट विद्यालय एवं द्वितीय आदेश परमार शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 को पुरस्कृत किया गया।

जादू नहीं विज्ञान प्रदर्शन में प्रथम आदेश परमार शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1, द्वितीय कु. दिशा सिसौदिया उ.मा.वि. पंथ पिपलौदा रहे। विज्ञान क्विज में प्रथम सी.एम. राइज विद्यालय जावरा के विद्यार्थी तथा द्वितीय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी रहे। विज्ञान नाटिका में प्रथम सी.एम. राइज विनोबा नगर तथा द्वितीय शा.उ.मा.वि. क्रमांक 1 के विद्यार्थी रहे।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षकों के लिए विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अंधविश्वास को दूर करने में शिक्षकों की भूमिका विषय पर शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

आयोजन में प्रथम स्थान सी.एम. राइज की शिक्षिका हीना शाह, द्वितीय हाईस्कूल सोहनगढ की शिक्षिका लोचन कैथवास रही। विज्ञान गीत में राजेन्द्र शर्मा, विज्ञान क्विज में अग्निहोत्री, विज्ञान नाटक में हर्षिता सोलंकी, विज्ञान प्रदर्शन में मंजुलिका खरे, विज्ञान संगोष्ठी में अजय मरमट ने संयोजन का कार्य किया। मास्टर ट्रेनर गिरीश लहवासिया, अनिल मिश्रा एवं स्टाफ के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। संचालन धर्मा कोठारी ने किया तथा आभार विद्यालय के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE