BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 12:17 pm
KHABAR : स्‍थानीय अरविंद योग शक्तिपीठ आश्रम में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय जल महोत्‍सव व्‍यवस्‍था बैठक 2 सत्रों में सम्‍पन्‍न, उपाध्यक्ष उपाध्याय ने डाला भूमिका पर प्रकाश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सुमंगलम अभियान अन्‍तर्गत सुजलाम अन्‍तर्राष्‍ट्रीय जल महोत्‍सव सम्‍मेलन का आयोजन भारत सरकार के सहयोग से दीनदयाल शोध संस्‍थान एवं मप्र जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था बैठक का आयोजन दो सत्र में स्‍थानीय अरविंद योग शक्तिपीठ आश्रम में किया गया। प्रथम सत्र प्रातः 11.30 से दोपहर 02 बजे प्रशासकीय अधिकारियों के साथ समन्‍वय बैठक में जल महोत्‍सव कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश विभाष उपाध्‍याय उपाध्‍यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा डाला गया। दीनदयाल शोध संस्‍थान के महासचिव अतुल जैन ने पंचमहाभूत की अवधारणा से सभी को परिचित कराया। बैठक में कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था संबंधी जानकारी विभागों को दी गई तथा कलेक्‍टर द्वारा व्‍यवस्‍थाओं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

प्रथम सत्र में अभय महाजन, संगठन महासचिव दीनदयाल शोध संस्‍थान, बीआर नायडू महानिदेशक, आशीष सिंह कलेक्‍टर उज्‍जैन, कार्यपालक निदेशक डॉ. धीरेन्‍द्र पाण्‍डेय म.प्र. जन अभियान परिषद, रोशन सिंह आयुक्‍त नगर निगम, अंकिता धाकरे मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संतोष टैगोर ए.डी.एम., संदीप सोनी प्रशासक महाकाल मंदिर एवं समस्‍त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्‍चात कार्यक्रम स्‍थल का अवलोकन भी उपस्थित अधिकारियों ने किया तथा आवश्‍यक निर्देश जारी किये।

द्वितीय सत्र व्‍यवस्‍था बैठक को कैलाश विजयवर्गीय, उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्‍यक्ष माखन सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, अभय महाजन संगठन महासचिव दीनदयाल शोध संस्‍थान चित्रकूट की मुख्‍य उपस्थिति में प्रारंभ हुई। सम्‍पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुये विभाष उपाध्‍याय द्वारा बताया गया कि 5 दिसम्‍बर से महाकालेश्‍वर मंदिर में चतुर्वेद परायण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। 20 दिसम्‍बर से कला संगम गतिविधि स्‍वामीनारायण आश्रम जिसमें देश-प्रदेश से प्रमुख चित्रकार द्वारा जलतत्‍व पर चित्रांकन तथा स्‍थानीय कलाकारों द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। जल महोत्‍सव में हस्‍तशिल्‍प मेले का आयोजन 24 से 29 दिसम्‍बर तक कार्यक्रम मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल के समीप किया जायेगा तथा 26 दिसम्‍बर को जलागम कलश यात्रा का आयोजन किया जाना है। जिसमें विभिन्‍न संगठनों द्वारा भी भागीदारी करते हुये प्रदेश के 313 ब्‍लॉकों की नदियों की जल लेकर भी प्रतिनिधि पहुंचेंगे। जल महोत्‍सव का मुख्‍य कार्यक्रम 27 से 29 दिसम्‍बर तक मालगुडी डेज वेडिंग डेस्टिनेशन एण्‍ड रिसोर्ट में होगा। जिसमें देश-विदेश से जल विशेषज्ञ भाग लेंगे। बैठक को कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हेतु कहा कि पंचमहाभूत में जलतत्‍व के इस महोत्‍सव में सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लगे। इसके माध्‍यम से विश्‍व को ग्‍लोबल वार्मिंग कम करने हेतु सनातन पद्धति की जानकारी प्राप्‍त होगी।

बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, इकबाल सिंह गांधी, अनिल जैन कालूहेड़ा, विशाल राजोरिया, मोहन जायसवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप पाण्‍डेय, सोनू गेहलोत, शिवेन्‍द्र तिवारी, ओम जैन, रजत मेहता, राजेन्‍द्र शर्मा गुरूजी, जगदीश पांचाल, धनंजय शर्मा, संजीव सिंह, अनिल शिंदे, अमित श्रीवास्‍तव आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE