BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 12:58 pm
KHABAR : मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थितों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, देवास में आज शनिवार को अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा की अध्यक्षता तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह के विशेष आतिथ्य में एक दिवसीय मानव अधिकार एवं मध्यस्थता विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा ने छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त न्यायिक संरचना को संक्षेप में समझाया। उन्होंने यातायात, साईबर, पॉक्सोएक्ट, मोटर एक्ट एवं आय.पी.सी. की विशेष एक्ट्स, की जानकारी दी।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने देश एवं समाज को निखारते हुए अपना भविष्य संवार सकता है, महोदय ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कानून एवं उसकी संरचना को समझाया एवं भारत के संविधान को पढ़ने की समझाइश दी। 

उन्होने कहा कि  जहां अधिकार है वहां हमारे कर्तव्य भी है, अगर कर्तव्य का पालन किया जावे,जो मानव अधिकार सभी के लिए समान रूप लागू हो जायेगें।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे मध्यस्थता कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने इस संबध में कहा कि  पक्षकार सौहार्दपूर्ण माहौल में मध्यस्था से शीघ्र सुलभ एवं सस्ता न्याय प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त मानव अधिकार आयोग की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि समाज के हर तबके का नागरिक विधिक सहायता हेतु अधिकारों का उपयोग कर सकता है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वतः संज्ञान लेकर विभिन्न समस्याओं को निराकृत किया है।

उक्त कार्यक्रम के आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा संस्था के संयुक्त तत्वाधान मेे किया गया साथ ही उक्त कार्यक्रम में जन साहस संस्था, एवं चाईल्ड लाईन विभाग, जनसंपर्क विभाग की भी भूमिका रही। संस्थान में उक्त कार्यक्रम के लिए 6 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापक भी उपस्थित रहें।संस्था में नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरूस्कार वितरण भी उक्त कार्यक्रम के दौरान किया गया।अतिथियों को स्वागत संस्था प्राचार्य, डॉ. सोनल भाटी ने किया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली साहू ने किया तथा आभार शिवांगी मित्तल ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE