BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 12:51 pm
REPORT : आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा, मैसी फर्गुसन चौराहे से निर्माणाधीन ग्वालटोली पुलिया तक के सड़क के दोनों किनारे उगी कटीली झाड़ियां व गाजर घास उखाड़ी, कचरा एकत्रित भेजा अन्यत्र, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। मैसी फर्गुसन चौराहे से निर्माणाधीन ग्वालटोली पुलिया तक के सड़क के दोनों किनारे उगी हुई कटीली झाड़ियां एवं गाजर घास को काटकर एवं प्लास्टिक पॉलीथिन गंदे कपड़ों को आम आदमी पार्टी ने 3 सप्ताह तक साप्ताहिक तिरंगा शाखा लगाकर पूर्ण रूप से क्षेत्र को स्वच्छ किया। इस दौरान 3 सप्ताह में लगभग 12 ट्राली कटीली झाड़ियां गाजर घास प्लास्टिक पॉलिथीन एवं गंदे कपड़ों को एकत्रित कर ढेर लगाए।
आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल एवं जिला तिरंगा शाखा प्रमुख बालचद वर्मा ने जानकारी में बताया कि वर्षा ऋतु में उक्त क्षेत्र में कॉफी कटीली झाड़ियां गाजर घास हो गई थी एवं गंदे कपड़े प्लास्टिक पॉलीथिन रोड के दोनों किनारे बिखरे पड़े थे। उक्त क्षेत्र को हमने स्वच्छ करने का निर्णय लेकर आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के माध्यम से 3 सप्ताह तक प्रति रविवार श्रमदान कर लगभग 12 ट्राली कचरा एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। अगर इसी प्रकार का निर्णय अन्य नागरिक व राजनीतिक दल भी  लेकर गंदे सेत्रों को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाएं तो नीमच स्वच्छता में इंदौर को पछाड़कर प्रथम स्थान पर अवश्य आएगा जरूरत है हम सबको मिलजुल कर स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की।
उक्त क्षेत्र को स्वच्छ करने में आप के नवीन कुमार अग्रवाल, बालचंद वर्मा, सुरेश चंद गुजरिया, शबनम कुरेशी, लविश कनौजिया, विनोद कुमार पवार, लक्ष्मीनारायण तोतला, राजेंद्र कौर ,सुनील नागदा ,रवि थदानी ,चंद्रसेन ,अशोक सागर, सुनील जैन, अनिल पीपलादिया एवं अन्य साथियों ने अपनी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE