खरगोन। 01 दिसंबर 2019 को बड़वाह तहसील के ग्राम चिचला के रमेश पिता मांगीलाल की अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु होने पर उनके वारिस को कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त व प्रभारी अधिकारी ने सोलेशियम फण्ड योजना अंतर्गत 25 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत करने का आदेश जारी किया है। यह राशि बड़वाह नायब तहसीलदार के प्रकरण प्रस्ताव व प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं बड़वाह एसडीएम की अनुशंसा पर स्वीकृत की है।