नीमच । जीरन के दक्षिण मंडल में 95 लाख की लागत के बमोरी-पावटी सड़क व डोम का ग्राम पावटी में 11 बजे भूमि पूजन एव दोपहर 01 बजे जीरन में डोम का भूमिपूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार के करकमलों द्वारा किया जाएगा ।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
सभी आमजनों एवं कार्यकर्ताओ से उपस्थित हो विकास श्रृंखला के साक्षी बनने की अपील की। उक्त जानकारी भाजपा दक्षिण मण्डल महामंत्री किशन अहिरवार व शुभम शर्मा ने दी।